“खाद में धांधली की तो खैर नहीं!” बलरामपुर DM के सख्त तेवर, गड़बड़ी पर दुकान का लाइसेंस निरस्त

बलरामपुर में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में एक खाद विक्रेता पर यूरिया की कालाबाजारी, 90 बोरी स्टॉक में गड़बड़ी और किसानों को जबरन जिंक सल्फेट बेचने की शिकायत सही मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 July 2026, 8:21 AM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी उपेन्द्र नाथ खरवार और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राकेश चन्द्र पाण्डेय की संयुक्त टीम ने जुआथान क्षेत्र के खाद प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर एक उर्वरक केंद्र का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत

​निरीक्षण के दौरान मैसर्स जायसवाल ट्रेडर्स पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। वहां मौजूद किसानों ने शिकायत की कि यूरिया तय सरकारी दर के बजाय 400 से 450 रुपये प्रति बोरी की दर से बेची जा रही थी और साथ में जबरन जिंक सल्फेट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था।

Balrampur: अवध के अवधेश के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जानिए भाजपा की इस बड़ी लामबंदी के सियासी मायने

90 बोरी यूरिया का स्टॉक मिला कम

पड़ताल में पीओएस मशीन के आंकड़ों और भौतिक स्टॉक के बीच 90 बोरी यूरिया का अंतर पाया गया, साथ ही स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली। विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन पर एंट्री किए बिना किसानों के दस्तावेज जमा कर अवैध रूप से खाद बांटने की बात स्वीकार करने पर प्रतिष्ठान का उर्वरक विक्रय अधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

Balrampur: अवध के अवधेश के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जानिए भाजपा की इस बड़ी लामबंदी के सियासी मायने

दूसरे प्रतिष्ठान को नोटिस जारी

​दूसरी ओर, मैसर्स रवीन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान की जांच में रेट और स्टॉक बोर्ड गायब मिले, जबकि रजिस्टर भी अधूरे पाए गए। इस पर विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नहीं है और हाल ही में हजारों बोरियों का निर्बाध वितरण किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे केवल तय मूल्य पर ही खाद खरीदें, रसीद अवश्य लें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनिमियत्ता की शिकायत तुरंत अधिकारियों से करें।

Location :  Balrampur

Published :  26 July 2026, 8:21 AM IST