शादी का झांसा, प्यार का छलावा! बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने वाला शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

​बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोंडा के मनकापुर निवासी रामू गौतम को महमूद नगर चौराहे के पास से धर दबोचा। आरोपी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 August 2026, 5:15 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में फरार चल रहे एक युवक को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को महमूद नगर चौराहे के पास से पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामू गौतम पड़ोसी जनपद गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के परसपुर का निवासी है। उस पर एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप है।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

Balrampur: उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, तभी पुलिस ने किया ऐसा काम की खिल उठे कई चेहरे

चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप सचान और अमित कुमार की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महमूद नगर चौराहे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Balrampur: तुलसीपुर की सियासत में आया नया मोड़, भानू तिवारी की एंट्री से किसका बिगड़ेगा खेल?

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Balrampur

Published :  14 August 2026, 5:15 PM IST