शोले से भी सिरफिरा निकला यह ‘वीरू’! 9 घंटे तक आसमान से ललकारता रहा युवक, पुलिस के हाथ-पांव फूले… फिर ऐसे हुआ सरेंडर

बलिया में परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब नौ घंटे तक पुलिस और प्रशासन उसे समझाते रहे। आखिर किस आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 23 August 2026, 9:09 PM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों में सही जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर कस्बे का एक युवक रविवार तड़के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया। करीब नौ घंटे बाद चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू के समझाने और मामले के समाधान का भरोसा दिलाने पर युवक टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पहले भी टावर पर चढ़ चुका है युवक

कस्बे के वार्ड संख्या 14 उत्तर टोला निवासी 30 वर्षीय धनजी वर्मा का अपने माता-पिता, भाई और पत्नी से विवाद चल रहा है। इससे पहले 24 जून को भी वह परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था। उस समय पुलिस ने परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे नीचे उतारा था। धनजी का आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में सही जांच और कार्रवाई के लिए उसने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Ballia News: एक तरफ पत्नी की दूसरी शादी का आरोप, दूसरी तरफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का दावा… टावर पर चढ़ा धनजी

टावर पर चढ़कर फेंके पर्चे

रविवार सुबह करीब छह बजे धनजी एसबीआई बैंक के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से पर्चे फेंकने लगा। वह पत्नी से कानूनी रूप से संबंध विच्छेद हुए बिना दूसरी शादी करने के मामले में कार्रवाई, भोजन की व्यवस्था तथा मारपीट और चोरी के दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की मांग कर रहा था। उसका आरोप था कि कुछ दिन पहले परिवार के लोगों ने उसका पैसा भी चोरी कर लिया, लेकिन इस मामले में भी कार्रवाई नहीं हुई।

Ballia News: घर से बाजार निकलीं 3 बच्चियां, सैकड़ों KM दूर जबलपुर में मिलीं! आखिर कैसे पहुंचीं वहां?

चेयरमैन के आश्वासन के बाद नीचे उतरा

सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोबाइल फोन के जरिए धनजी से बातचीत कर नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। करीब तीन बजे चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने भी मोबाइल से उससे बातचीत की।

उन्होंने अपने खर्च पर भोजन-पानी की व्यवस्था कराने और परिवार के लोगों से बातचीत कर मामले का समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद करीब नौ घंटे बाद धनजी टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Location :  Ballia

Published :  23 August 2026, 9:09 PM IST

Related News

Advertisement