बलिया में रात के अंधेरे में हुआ जोरदार हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत; साथी गंभीर

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में चिलकहर पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में 38 वर्षीय अरशद अहमद की मौत हो गई। उनका साथी ओमप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अरशद संवरा चट्टी पर दुकान चलाते थे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 August 2026, 8:38 AM IST

Ballia: गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिलकहर पेट्रोल पंप के पास भिड़ीं स्कॉर्पियो और बाइक

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के यहां आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से बलिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।

बाइक पर फेफना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी 38 वर्षीय अरशद अहमद और तिवारीपुर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही अरशद ने तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने अरशद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमप्रकाश गुप्ता की हालत गंभीर बताई गई।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

धड़ाम हो गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का ऐसा मौका फिर शायद ही मिले, तुरंत जानें अपने शहर का ताजा रेट

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी अरशद अहमद के रूप में हुई है, जबकि घायल ओमप्रकाश गुप्ता तिवारीपुर निवासी बताए गए हैं।

कूटरचित दस्तावेजों से खेल रहा था बड़ा खेल, पुलिस की एक चाल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था अरशद

सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अरशद अहमद संवरा चट्टी पर दुकान चलाता था। इसी दुकान से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।

Location :  Ballia

Published :  14 August 2026, 8:38 AM IST