बलिया में गो-तस्करों के सिंडिकेट पर प्रहार, फेफना पुलिस और SOG ने घेराबंदी कर पकड़े 6 वाहन, 26 गोवंश मुक्त

बलिया के फेफना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वायना रेलवे क्रॉसिंग के पास से छह वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादे गए 26 गोवंश बरामद किए हैं। मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 June 2026, 6:52 PM IST

Ballia: बलिया के फेफना व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। वही पुलिस ने मौके से कुल 26 गोवंश तथा 06 वाहन बरामद किया हैं।

रेलवे क्रॉसिंग के पास दो तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बुधवार की भोर में फेफना पुलिस एसओजी टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में सागरपाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एसओजी टीम को सूचना मिली कि छह वाहनों में गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। टीम ने वायना रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर सभी छह वाहनों को रोक लिया और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Ballia Double Murder के चार आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, एक लाख 25 हजार लगाया जुर्माना

26 गोवंश किए गए बरामद

वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें छिपाकर रखे गए कुल 26 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि अंसारी निवासी बयासी थाना दुबहड़ तथा रिकीत कुमार उर्फ रितिक निवासी कोट अजोरपुर थाना नरही के रूप में हुई है। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

Location :  ballia

Published :  17 June 2026, 6:52 PM IST