मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर धार्मिक झंडा जलाने की कोशिश! बलिया में वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बलिया पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आखिर क्या है पूरा मामला और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 October 2026, 11:46 AM IST

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में कथित तौर पर एक युवक मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर एक विशेष समुदाय के झंडे को जलाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। मामले में गड़वार थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया था। वीडियो से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गड़वार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुरुआती कार्रवाई में दोनों आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।

बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन से गरमाई सियासत

आरोपियों से पूछताछ जारी

इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बलिया में किसके पक्ष में पड़ेगा वोट? MLC चुनाव के लिए 33,770 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम

क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की गई। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Location :  Ballia

Published :  23 October 2026, 11:46 AM IST