कौन थे वो खौफनाक चेहरे? अंधेरे की आड़ में मैनेजर पर बरसाए लाठी-डंडे और लूट ले गए लाखों की रकम

बलिया में घर लौट रहे ब्रांच मैनेजर की बाइक रास्ते में रोककर हमला करने और 1.10 लाख रुपये छीनने का आरोप लगा है। पुलिस अब नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 1:08 PM IST

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही गांव में रविवार रात ग्लैक्सी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर हमला कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घायल ब्रांच मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने तीन नामजद आरोपियों समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर लौटते समय रास्ते में घेरने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, सुरेंद्र कुमार 13 सितंबर की रात करीब सवा आठ बजे बाइक से बलिया से अपने घर बनरही जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बीच मूंजवानी के पीछे छिपे अमन यादव, मोहित यादव, नीरज यादव और उनके साथ मौजूद दो-तीन अज्ञात लोगों ने अचानक बाइक रोक ली।

सुहाग की निशानी छिनने का दर्द और खाकी का न्याय, बलिया में लुटेरों के चंगुल से सकुशल बरामद माया देवी का मंगलसूत्र

लाठी-डंडों से पीटने के बाद नकदी छीनी

पीड़ित का आरोप है कि बाइक रुकते ही सभी हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जेब और बाइक की डिक्की में रखे करीब 1 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। मारपीट में सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिवार ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलने पर सुरेंद्र कुमार के पिता शिवनारायण, बेटी खुशी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज और आगे की जांच के लिए उन्हें रेफर कर दिया।

बलिया के दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए मसीहा बनी TSCT, 50 लाख से अधिक की आर्थिक मदद का ऐलान

तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर

घायल ब्रांच मैनेजर ने अमन यादव, मोहित यादव और नीरज यादव को नामजद करते हुए दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

आरोपों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की परिस्थितियों, आरोपों और कथित छिनैती की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। साक्ष्य सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ballia

Published :  14 September 2026, 1:08 PM IST