खेत में घास काट रही थी महिला, तभी झाड़ियों से निकला ‘मौत का शिकारी’; बहराइच में दहला देने वाला हमला

बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच और गश्त बढ़ाने में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 May 2026, 3:35 PM IST
google-preferred

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

घास काटने गई थी महिला

घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत अमृतपुर पुरैना गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान गांव निवासी रीता (38) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे रीता मवेशियों के लिए घास काटने खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

हमला इतना तेज था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

NEET छात्रा के साथ 16 दिन तक क्या होता रहा? महोबा कांड पर गोरखपुर में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

मौके पर मिले बाघ के पदचिह्न

कुछ देर बाद जब गांव के अन्य लोग खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने रीता का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास बाघ के पदचिह्न मिले हैं। इतना ही नहीं, कुछ दूरी पर बाघ की दहाड़ सुनाई देने की भी बात कही जा रही है।

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

चंदौली में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, बिहार जा रहे तीन वाहन पकड़ाए, पांच आरोपी हिरासत में

ग्रामीणों में डर, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे जान का खतरा बना हुआ है।

प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ग्रामीणों को जंगल किनारे अकेले न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Location :  Bahraich

Published :  25 May 2026, 3:35 PM IST

Advertisement