हिंदी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में आरोपियों से पूछताछ (Img: AI)
Ayodhya: रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन मामले की जांच तेज हो गई है। रविवार को विवेचक आशुतोष तिवारी एंटी करप्शन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक नया खुलासा सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला ने करीब 19 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम के संबंध में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां अब इस इनपुट का सत्यापन कर रही हैं और संबंधित रकम की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां आरोपियों और उनके परिजनों के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही हैं। खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित गबन की रकम बैंकिंग प्रणाली के जरिए कहीं ट्रांसफर या छिपाई तो नहीं गई।
जांच अधिकारी पूछताछ में मिली जानकारी का बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रहे हैं। जिन खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं, उनकी भी अलग से जांच की जा रही है।
फिलहाल जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कई बिंदुओं की पड़ताल जारी है। हालांकि, 19 लाख रुपये के कथित खुलासे और अन्य दावों पर पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Location : Ayodhya
Published : 5 July 2026, 4:10 PM IST