
युवती का धर्मांतरण कर शोषण करने का आरोप (Img: Dynamite News)
Amethi: अमेठी जिले में धर्मांतरण और दुषकर्म का एक घिनौना मामला सामने आया है। जहां एक विशेष समुदाय का युवक गांव के ही एक दलित किशोरी का अपहरण करके फरार हो गया। उसके बाद किशोरी का धर्मांतरण कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं परिजनों के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी को बरामद कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि उनकी पंद्रह वर्षीय पुत्री अविवाहित है। जिसके साथ गांव का युवक जाबिर पुत्र करामत अली लगभग 3-4 वर्षों से घर से बाहर आते-जाते समय जबरन शारीरिक शोषण करता था। इसके साथ ही शादी करने का दबाव बनाता रहता था। उसने आगे अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा कि हम गरीब लोग हैं, इसलिए लोक-लज्जा के कारण मैंने इस घटना की शिकायत कहीं नहीं की।
उन्होंने कहा कि जाबिर ने मुझे और मेरे परिवार को कई बार जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया और धमकी दी कि वह मेरी बेटी का मुस्लिम धर्म में धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करेगा। अगर मैंने या मेरे परिवार के किसी भी व्यक्ति ने विरोध किया तो सबको जान से मार देगा।
ये भी पढे़ं- कब जागेगा विभाग? मौत को दावत देता सरकारी पशु चिकित्सालय, जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल रहे डॉक्टर
किशोरी की मां ने आगे यह भी बताया कि 20 जुलाई की सुबह लगभग 10:00 बजे जाबिर मेरी पुत्री को शादी का लालच देकर और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की बात कहकर मेरे घर से भगा ले गया। मैंने इस घटना की सूचना हरियाणा में नौकरी कर रहे अपने पति को फोन से दी। इसके बाद हमने काफी जगह तलाश किया, किन्तु मेरी पुत्री एवं जाबिर का कोई पता नहीं चल सका।
जाबिर पिछले काफी समय से मेरी पुत्री पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। मुझे आशंका है कि विपक्षी जाबिर मेरी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है।
उसके भाई ने बताया कि उसकी नाबालिक बहन को गांव का ही जाबिर नाम का युवक अपने प्रेम जाल में फंसा कर सोमवार को उसको लेकर फरार हो गया। आगे उसने बताया कि युवक ने मेरी बहन के साथ मारपीट के दम पर उसका धर्मांतरण कराकर उसके साथ गलत काम किया। हम लोगों को भी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसने धमकाया था कि अगर आप लोग पुलिस के पास जाओगे तो हम जान से मार देंगे।
पीड़ित ने मामले की शिकायत संग्रामपुर थाने की पुलिस से किया मामला धर्मांतरण से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी सक्रिय हो गई पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी को मंगलवार को बरामद कर लिया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पीड़ित परिवार अभी भी डरा सहमा हुआ है।
पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग युवती को एक व्यक्ति जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर शादी का झांसा देते हुए भगा ले गया था। जिसके संबंध में थाना संग्रामपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए युवती को बरामद कर, युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Amethi
Published : 22 July 2026, 7:18 PM IST
Topics : amethi news Minor Case sangrampur UP News