भाभी को देख मोहल्ले के मनचलों के मन में आया खोट, पहले किया पीछा, फिर हैक की ID और रख दी ये शर्त…;’ जानें आगे क्या हुआ

आगरा में इंस्टाग्राम आईडी हैक कर महिला को ब्लैकमेल करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बच्चों को स्कूल छोड़ते वक्त पीछा करने वाले युवकों ने उसका अकाउंट हैक कर तस्वीरें पोस्ट कीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 July 2026, 11:41 AM IST

Agra: आगरा के एकता थाना क्षेत्र से साइबर उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने गांव के कुछ युवकों पर इंस्टाग्राम आईडी हैक करने, फोटो का गलत इस्तेमाल करने और आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करके बदनामी करने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय किया पीछा

पीड़िता के मुताबिक, वह रोजाना अपने बच्चों को गांव के पास वाले स्कूल छोड़ने जाती है। इस दौरान स्थानीय युवक लगातार उसका पीछा करते थे और उसे परेशान करते थे। आरोपियों की पहचान नितिन, अर्जुन, अनुज यादव और उनके साथियों के तौर पर हुई है। आरोप है कि बाद में इन युवकों ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें पोस्ट करने लगे।

ये भी पढ़ें - Agra: आखिर क्यों मायके जाने के लिए तड़पती रही नवविवाहिता? जानिए ससुराल में हुई खौफनाक मौत के पीछे की कहानी

मिलने से इनकार करने पर धमकी

महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर मिलने और रिश्ता बनाने का दबाव डाल रहे थे। जब उसने साफ इनकार कर दिया, तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, उसे डराया भी गया कि अगर उसने किसी को इस मामले के बारे में बताया, तो उसके साथ बुरा हो सकता है।

शुरुआती शिकायत के बाद FIR दर्ज

पीड़िता ने बताया कि उसने पूरी घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी थी। उसके पति ने शुरू में एकता पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें - Prayagraj News: छात्रा ने क्यों दी जान? मोबाइल विवाद के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह

पुलिस जांच जारी

DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने पुष्टि की कि FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस साइबर से जुड़े पहलुओं सहित पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  27 July 2026, 11:41 AM IST