Deoghar News: आखिर कब तक साइबर ठगी की खबरों से सुर्खियों में रहेगा देवघर? पुलिसिया कार्रवाई के बाद छिड़ी बहस
अपनी आध्यात्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध देवघर जिला अब साइबर अपराध का केंद्र बनता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने फ्लिपकार्ट, अमेजन और फोनपे के नाम पर ठगी करने वाले तीन और कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों में पनप रहे इस नए साइबर नेटवर्क और युवाओं की मानसिकता ने पुलिस प्रशासन और समाज के सामने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।