अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! एक गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस के रडार पर 6 गैंग; कहां जुड़ रही कड़ियां?

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच अब एक गैंग से निकलकर कई आपराधिक नेटवर्क तक पहुंच गई है। गोगी गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस छह बड़े गैंग से जुड़े गुर्गों के संपर्क और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी तक फैले नेटवर्क में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 August 2026, 1:05 PM IST
google-preferred

Meerut: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी उतनी ही उलझती जा रही है। एक तरफ सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सामने आई है, तो दूसरी तरफ पुलिस की जांच में कई आपराधिक गिरोहों से जुड़े लोगों के आपसी संपर्क के सुराग मिले हैं। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अंकित की हत्या के पीछे सिर्फ एक गैंग का हाथ है या फिर कई गैंगों से जुड़े गुर्गों ने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस की जांच में जितेंद्र गोगी, काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और नीरज बवाना से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, संदिग्धों की बातचीत और उनकी लोकेशन को जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है।

गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अंकित पर गैंग के दुश्मनों से संबंध रखने का आरोप लगाया गया। पोस्ट कथित तौर पर गोगी गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया के नाम से इंस्टाग्राम पर डाली गई। पोस्ट में दावा किया गया कि अंकित ने गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या के बाद टिल्लू गैंग के समर्थन में गाना बनाकर गोगी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि अंकित गैंग के विरोधियों की आपराधिक गतिविधियों में साथ दे रहा था।

पुलिस के रडार पर छह बड़े गैंग

अंकित हत्याकांड में पुलिस अब छह आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों और आपसी संपर्कों को खंगाल रही है। इनमें गोगी गैंग के अलावा काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और नीरज बवाना से जुड़े नेटवर्क शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन गैंगों से जुड़े किसी व्यक्ति का अंकित या हत्याकांड में सामने आए संदिग्धों से संपर्क था या नहीं। जांच में सामने आए मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और लोकेशन को भी खंगाला जा रहा है।

20 राउंड धायं-धायं और हमेशा के लिए खामोश हुई सुरीली आवाज!” शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान का मर्डर

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर गैंग से संबंधित वीडियो और पोस्ट डालने वाले लोगों को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच में गोगी के अलावा नीरज बवाना और दूसरे आपराधिक नेटवर्क से जुड़े सदस्यों के आपसी संपर्क की जानकारी भी सामने आई है।

रोहतक और दिल्ली में मिले संदिग्धों के लोकेशन

जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर कम से कम दो संदिग्धों की लोकेशन को लेकर अहम जानकारी मिली है। एक संदिग्ध की लोकेशन रोहतक और दूसरे की दिल्ली में मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन लोकेशन को हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वारदात से पहले और बाद में संदिग्ध कहां थे, किससे संपर्क में थे और उनके बीच किस तरह की बातचीत हुई।

काला जठेड़ी नेटवर्क की भी पड़ताल

पुलिस काला जठेड़ी से जुड़े नेटवर्क को भी जांच के दायरे में रख रही है। काला जठेड़ी का नाम दिल्ली-हरियाणा के साथ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ता रहा है। उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से भी जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित हत्याकांड में जठेड़ी नेटवर्क से जुड़े किसी व्यक्ति की कोई भूमिका या संपर्क था या नहीं। जांच का फोकस सिर्फ सीधे आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पीछे मौजूद संभावित संपर्कों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

लॉरेंस, संपत और गोल्डी बराड़ कनेक्शन भी जांच में

लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े संपत नेहरा का नाम भी पुलिस की जांच में सामने आ रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े किसी व्यक्ति का अंकित या हत्याकांड के आरोपियों से कोई संपर्क था या नहीं। इसी तरह गोल्डी बराड़ से जुड़े डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क की गतिविधियों को भी जांचा जा रहा है। पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आने वाली पोस्ट और वीडियो को सिर्फ धमकी या जिम्मेदारी के दावे के तौर पर नहीं, बल्कि संभावित संपर्कों के सुराग के रूप में देख रही है।

हंटर, नुकीले हथियार और खूंखार पिटबुल; बेबस मजदूरों को तड़पाने वाला अंकित बालियान हरियाणा के पलवल से अरेस्ट

नीरज बवाना नेटवर्क पर भी नजर

दिल्ली के बड़े आपराधिक नेटवर्क में नाम रखने वाले नीरज बवाना से जुड़े लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। गोगी गैंग और नीरज बवाना नेटवर्क के बीच पुरानी गैंगवार का इतिहास रहा है। ऐसे में पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि वर्तमान समय में दोनों नेटवर्क से जुड़े कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं और उनके बीच किसी तरह का संपर्क बना हुआ है या नहीं। अगर अंकित की हत्या का संबंध इन नेटवर्कों से निकलता है तो जांच का दायरा और बड़ा हो सकता है।

जिम के बाहर बरसाईं गोलियां

अंकित बालियान की हत्या बुधवार शाम उस वक्त कर दी गई थी, जब वह जिम के बाहर अपनी गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार चार हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया।

Location :  Meerut

Published :  28 August 2026, 1:05 PM IST

Advertisement