मैनपुरी में रिश्तों का बड़ा खेल? पत्नी बोली- पति ने जिंदगी बर्बाद कर दी, पढ़ें पूरी खबर

मैनपुरी में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और दूसरी युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 May 2026, 3:38 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी में एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शादी के कुछ महीनों बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगा और बाद में दूसरी युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। महिला का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे वह और दूसरा परिवार परेशान हैं।

शादी के कुछ महीनों बाद शुरू हुआ विवाद

मामला मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र स्थित गांव भानपुर का है। पीड़िता नीलम पत्नी योगेश कुमार ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार योगेश कुमार पुत्र धनपाल सिंह के साथ हुई थी।

पति पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति योगेश कुमार एसडीआरएफ लखनऊ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शादी के कुछ महीनों बाद से ही वह आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला का कहना है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार उसने हालात सुधारने की कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न लगातार बढ़ता गया।

Video: मैनपुरी में दबंगों के हौसले बुलंद: जानलेवा हमले के बाद भी आरोपी फरार, वीडियो में समझे पूरा मामला…

चारबाग स्टेशन पर छोड़कर चला गया पति

महिला के मुताबिक 28 जून 2025 को उसका पति उसे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि उस घटना के बाद पति ने उससे कोई संपर्क नहीं किया और वह लगातार परेशानियों का सामना कर रही है।

दूसरी युवती को भगाकर ले जाने का आरोप

नीलम ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी 2026 को उसे जानकारी मिली कि उसका पति गांव रसेंमर निवासी सुमन पुत्री मनोज कुमार को अपने साथ लेकर चला गया है। इस मामले में युवती के पिता ने थाना कुरावली में रिपोर्ट संख्या 106/2026 दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 87 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है।

मैनपुरी में डिंपल यादव का BJP पर बड़ा हमला, स्मार्ट मीटर से लेकर पेपर लीक तक सरकार को घेरा; जानें क्या कुछ कहा

‘पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही’

पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। महिला का कहना है कि वह और युवती का परिवार लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो आरोपी का कोई पता चल सका है और न ही युवती की बरामदगी हो पाई है।

Location :  Mainpuri

Published :  25 May 2026, 3:38 PM IST

Related News

Advertisement