हिंदी
गायब हुआ 15 साल का लड़का
Noida Desk: जिले के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 25 मई की रात से कुनाल नाम का एक लड़का गायब है। पीड़ित परिवार ने आशंका जाहिर की है कि उनके बेटे के साथ अनहोनी हो सकती है। पीड़ित परिवार बेहद ज्यादा परेशान है।
मामला तुगलपुर गांव का है, जहां पर कुनाल अपने परिवार के साथ रहता है। कुनाल के परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम से उनका बेटा घर वापस नहीं लौटा, जिसकी वजह से वह बेहद ज्यादा परेशान हो गए हैं।
कुनाल की मां का कहना है कि उनका बेटा अपने दोस्त साहिल के घर जाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन उसके बावजूद उसका कुछ नहीं पता चल पाया। उनके लड़के का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है और इस वक्त साहिल के बारे में भी कुछ पता नहीं है। पीड़ित परिवार पूरे गांव में इधर से उधर भाग रहा है, लेकिन बेटे का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
Location : Noida
Published : 26 May 2026, 6:20 PM IST