UP Gold Rate: सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, शादी सीजन में सोना-चांदी के दाम में हलचल, जानिए ताजा रेट

उत्तर प्रदेश में शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 24 कैरेट सोना 1,51,730 रुपय प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.90 रुपय लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल बाजार और मुनाफावसूली का असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

Updated : 18 May 2026, 8:26 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार में बढ़ती अस्थिरता के कारण खरीदार और निवेशक दोनों असमंजस की स्थिति में हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को पहले ताजा रेट की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है।

24 कैरेट सोने का भाव

18 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,730 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। आज सुबह तक सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया और कीमतें स्थिर बनी रहीं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतों में लगातार बदलाव के कारण ग्राहकों को खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों और ज्वेलर्स से रेट की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए राहत, यूपी में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिये ताजा रेट

22 कैरेट गोल्ड भी स्थिर

अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव 1,44,500 रुपय प्रति 10 ग्राम रहा। सुबह तक इसमें भी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। शादी के सीजन में आमतौर पर सोने की मांग बढ़ जाती है, लेकिन मौजूदा ऊंचे दामों के कारण कई खरीदार फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं।

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी स्थिरता देखने को मिली। आज चांदी का रेट 2,90,000 रुपय प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में भी तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार के संकेतों का असर सीधे तौर पर सोना और चांदी दोनों पर पड़ रहा है।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने में हालिया गिरावट और उतार-चढ़ाव की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में खरीदारी धीमी पड़ गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर भी कीमतों पर पड़ रहा है।

Gold Price: पीएम मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी महंगा, भारत ने आयात शुल्क बढ़ाकर 15% किया

खरीदारी से पहले जांच लें ताजा रेट

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदने से पहले ग्राहकों को स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क कर ताजा कीमत की पुष्टि करनी चाहिए। कई बार ऑनलाइन और बाजार के रेट में अंतर देखने को मिलता है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यहां दी गई कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में बदलाव संभव है।

Location :  Lucknow

Published :  18 May 2026, 8:26 AM IST

Advertisement