हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 12 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक तरफ सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की कीमत में तेज उछाल आया है। लगातार बदलते भावों के कारण निवेशक और ग्राहक दोनों ही बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में सोना खरीदने से पहले ताजा रेट की जानकारी लेना बेहद जरूरी हो गया है।
राज्य के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत अन्य शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1 लाख 47 हजार 470 रुपय प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार 450 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। बाजार खुलने के साथ ही सोने के दाम में नरमी देखने को मिली, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।
अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी के दाम में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सुबह तक चांदी का भाव 2 लाख 85 हजार रुपय प्रति किलोग्राम पहुंच गया। बताया जा रहा है कि चांदी की कीमत में करीब 5 हजार रुपय की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चांदी खरीदने वालों की चिंता भी बढ़ गई है।
जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी आई थी, जिसके बाद कई निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। इसके अलावा बाजार में खरीदारी की रफ्तार भी धीमी पड़ी है, जिससे सोने के दाम नीचे आए हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल सोना और चांदी दोनों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर रहेंगी। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार की दिशा स्पष्ट होने तक सतर्कता के साथ निवेश करें।
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार या ज्वेलर्स से ताजा भाव जरूर पता कर लें, क्योंकि कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
Location : Lucknow
Published : 12 May 2026, 8:00 AM IST