हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Gold Price Today in India: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारत में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव सभी टैक्स सहित 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 59 रुपये की तेजी के साथ 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 1,52,530 रुपये पर बंद हुआ था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही दरें दोनों दिनों के लिए मान्य मानी जा रही हैं। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
IBJA द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतें इस प्रकार हैं-
24 कैरेट सोना: ₹1,51,078 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना: ₹1,50,473 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,38,387 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,13,309 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना: ₹88,381 प्रति 10 ग्राम
देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के रेट भी अलग-अलग दर्ज किए गए हैं।
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
मुंबई ₹1,52,350 ₹1,39,650 ₹1,14,260
कोलकाता ₹1,52,350 ₹1,39,650 ₹1,14,260
पटना ₹1,52,400 ₹1,39,700 ₹1,14,310
लखनऊ ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये टूटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले गुरुवार को यह 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये कमजोर होकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.7 प्रतिशत बढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस हो गया, जिससे घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर देखने को मिला।
Location : New Delhi
Published : 11 May 2026, 8:18 AM IST