रामनवमी पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, निवेशकों में हलचल; जानें ताजा रेट

रामनवमी के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय हालात और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के रेट नए स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे निवेशकों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 March 2026, 8:45 AM IST
google-preferred

New Delhi: रामनवमी के दिन जहां देशभर में पूजा और उत्सव का माहौल है, वहीं बाजार में कुछ ऐसा हो रहा है जिसने निवेशकों और आम खरीदारों की धड़कनें तेज कर दी हैं। अचानक से सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज उछाल ने जैसे बाजार में सनसनी फैला दी है। सुबह तक जो कीमतें सामान्य लग रही थीं, वे कुछ ही घंटों में नए स्तर पर पहुंच गईं। इस तेजी के पीछे सिर्फ घरेलू कारण नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सियासत और आर्थिक हलचल भी बड़ी वजह बनकर सामने आई है।

सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल

26 मार्च को रामनवमी के मौके पर देश में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अगर पिछले दिन की बात करें तो सराफा बाजार में सोने की कीमत में 4,900 रुपये यानी करीब 3.38 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी, जिससे यह 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इस तेजी ने बाजार में खरीदारी के ट्रेंड को भी प्रभावित किया है।

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में टूटा बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आज के ताजा रेट

इन शहरों में क्या है गोल्ड रेट

देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें लागू हैं। इन शहरों में भी बाजार का रुख तेजी वाला बना हुआ है, जिससे ज्वैलरी खरीदने वाले लोग सोच में पड़ गए हैं।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। 26 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,250 रुपये यानी करीब 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 72.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है, जो इसके मजबूत रुख को दर्शाता है।

सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता; जानिये अब कितना हुआ रेट

अंतरराष्ट्रीय कारणों से बढ़ी कीमतें

सोने-चांदी की इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण अहम माने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की चर्चा ने बाजार को प्रभावित किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय प्रस्ताव दिया है, हालांकि ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है। इस अनिश्चितता के चलते कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 26 March 2026, 8:45 AM IST

Advertisement