सोना खरीदने वालों को लगा झटका, यूपी समेत पूरे देश में 1.56 लाख रुपये पार पहुंचा गोल्ड, जानिये वजह और ताजा रेट

सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। रुपये की कमजोरी और घरेलू मांग से दामों में उछाल है। जानें यूपी के प्रमुख शहरों समेत अपने शहर के 24k, 22k और 18k सोने के रेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 August 2026, 8:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय बाजार में सोने की चमक एक बार फिर बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं और खुदरा खरीदारों की ओर से आई मजबूत मांग ने इस तेजी को बढ़ावा दिया है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

सोने की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण भारतीय रुपये में आई गिरावट है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 95.28 के स्तर पर बंद हुआ। जब रुपया कमजोर होता है, तो भारत के लिए विदेशों से सोना आयात करना महंगा हो जाता है, जिससे देश के भीतर सोने की दरें अपने आप बढ़ जाती हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों के साथ-साथ घरेलू मुद्रा की स्थिति भी सोने के दामों को प्रभावित कर रही है।

उत्तर प्रदेश में जेवर खरीदना हुआ बेहद महंगा, अचानक बढ़े सोने के भाव, 24 कैरेट का रेट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

वायदा बाजार (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में मजबूती देखी गई। आज सुबह सोने का भाव 0.03% यानी 48 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,147 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,099 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरावट के साथ लगभग 4,335 से 4,470 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में क्या हैं सोने के रेट?

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,120 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में 22 कैरेट सोने का रेट 1,39,450 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। राज्य में त्योहारों व शादियों की खरीदारी के चलते सर्राफा बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।

सोने के तेवर हुए बेहद तीखे, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे भाव, आज की कीमत जानकर उड़ जाएगी आपकी नींद

अन्य प्रमुख महानगरों का हाल

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,120 रुपये, मुंबई व कोलकाता में 1,51,970 रुपये और चेन्नई में 1,52,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय ज्वैलर से शुद्धता और टैक्स समेत अंतिम रेट जरूर री-चेक कर लें।

Location :  New Delhi

Published :  11 August 2026, 8:46 AM IST

Related News

Advertisement