
शेयर बाजार में आज हल्की गिरावट
New Delhi: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) मंगलवार को गिरावट के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। सुबह करीब 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 23 अंक यानी 0.09% की गिरावट के साथ 25,265 पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी टैरिफ और वीजा नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता का असर घरेलू बाजार की धारणा पर पड़ता दिख रहा है। सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे।
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान देखा जा रहा है। चीन का SSE Composite Index 0.16% बढ़कर 3,834.80 पर है, जबकि साउथ कोरिया का Kospi 0.15% की तेजी के साथ 3,473.74 पर पहुंच गया। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.13% टूटकर 26,310.24 पर है। जापान का बाजार अवकाश के कारण बंद है। दूसरी ओर अमेरिकी बाजारों ने सोमवार को मजबूती दिखाई। डॉव जोन्स 0.1% चढ़ा, एसएंडपी 500 ने 0.4% और नैस्डैक कंपोजिट ने 0.6% की तेजी दर्ज की।
भारतीय शेयर बाजार पर नजर
आज बाजार में कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे:
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी पर नजर, आज सुस्त ओपनिंग की उम्मीद; जानिए कैसा रहेगा आज का बाजार?
इस साल घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने रिकॉर्ड खरीदारी की है। नौ महीनों में ही उन्होंने 5.3 लाख करोड़ रुपये निवेश किए, जो 2024 के कुल निवेश से ज्यादा है। इसमें म्यूचुअल फंड्स का योगदान सबसे बड़ा रहा।
हालांकि डीआईआई की आक्रामक खरीदारी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल बाजारों की तुलना में पिछड़ रहा है। 2025 में डॉलर टर्म्स में सेंसेक्स केवल 2% और निफ्टी 4% चढ़े हैं, जबकि अन्य एशियाई और पश्चिमी बाजारों में दोहरे अंकों की तेजी रही है।
Share Market: बैंक निफ्टी और निफ्टी 50 में उछाल, अगले सप्ताह निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत
विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू निवेश मजबूत रहने के बावजूद वैश्विक दबाव, अमेरिकी नीतियों और स्थिर रिटर्न के चलते निवेशकों की धारणा पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक ग्लोबल संकेतों और त्योहारी सीजन की मांग पर निर्भर करेगी।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2025, 9:46 AM IST