
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: सरकार की ओर से समय-समय पर लोगों को निर्धारित समयावधि पर आयकर देने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके पीछे की वजह साफ है कि सरकार के पास कमाई का स्रोत लोगों के द्वारा दिए जाने वाला आयकर होता है। ऐसी स्थिति में किसी भी देश में यह जरूरी हो जाता है कि वहां के लोग समय पर आयकर दें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि आयकर का जिक्र किया जा रहा है? आखिर पूरा माजरा क्या है?
दरअसल, अप्रैल का महीना आने वाला है। ऐसी स्थिति में जहां एक तरफ कई नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आयकर जमा करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिसका सीधा असर अब कई लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए, इस रिपोर्ट में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि अप्रैल से आयकर की प्रक्रिया में कुछ बदलाव हो जाएगा।
BCCI का इम्पैक्ट रूल पर नया अपडेट : जानें IPL की मीटिंग में कप्तानों ने किस बात पर जताई नाराजगी
टैक्स प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के मकसद से सरकार की तरफ से नई आयकर नियम 2026 लागू होने जा रहा है। इसे लाने का पूरा मकसद पूरे टैक्स प्रणाली में बदलाव लाना है। अब फॉर्म 16 को फॉर्म 130 में बदल दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इससे पूरी टैक्स प्रणाली में बदलाव किया जाएगा। इससे पहले ITR फाइलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटेड हो जाएगी। आइए, अब जरा जानते हैं कि आखिर ये फॉर्म 130 है क्या?
फॉर्म में 16 की तुलना में फॉर्म 130 ज्यादा विस्तृत होगा। जिसमें कर्मचारियों से उनके बारे में विस्तृत रूप से सभी जानकारी मांगी जाएगी। मसलन, किसी भी कर्मचारी की सैलरी में से कितना टैक्स कटा? इसके इतर, किस-किस तरह के टैक्स किसी भी कर्मचारी के वेतन में से काटे जा रहे हैं? वहीं, किसी भी कर्मचारियों को वित्तीय के रूप में किस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं? इन सभी बिंदुओं के बारे में पूरी जानकारी उस फॉर्म में समाहित होंगी। इन सभी जानकारियों को मांगने का मुख्य मकसद पूरी कर प्रणाली को पारदर्शी बनाना है।
दावा है कि इस फॉर्म को इस तरह से तैयार किया गया है कि किसी को भी उसे भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इस फॉर्म में सभी जानकारी ऑटोमेटेड आ जाएगी। इससे गलतियों को संभावना कम हो जाएगी।
इसके इतर, अगर डेडलाइन की बात करें, तो ITR 1 और ITR 2 भरते हैं, तो ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 जुलाई होगी। वहीं, अगर आप 31 अगस्त तक ITR 3 और ITR 4 भरते हैं, तो ऐसी स्थिति में टैक्स फाइलिंग को ऑडिट करने की जरूरत नहीं होगी।
अब आपके जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर फॉर्म 130 कहां से मिलेगा?, तो बता दें कि यह फॉर्म आपको TRACES के पोर्टल पर मिलेगा।
Location : New Delhi
Published : 26 March 2026, 1:58 PM IST
Topics : Form 130 Form 16 Income tax rule Income tax ITR Filing