हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। पिछले कुछ समय की रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बाद, सप्ताह के आखिरी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। घरेलू बाजार (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) तक, दोनों ही कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर चांदी की चमक इस हफ्ते बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसने केवल एक सप्ताह में ही 15,399 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है।
आज रविवार (5 जुलाई) होने के कारण वायदा बाजार बंद हैं, लेकिन देशभर के सर्राफा बाजारों में इस तेजी का असर साफ देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते बाजारों में क्या बदलाव आया और आज प्रमुख शहरों में रेट क्या हैं।
पिछले हफ्ते (26 जून) के मुकाबले इस हफ्ते कमोडिटी मार्केट में बड़ी हलचल रही। हफ्ते की शुरुआत में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आखिरी दो दिनों में बाजार ने जोरदार रिकवरी की।
MCX (घरेलू बाजार): शुक्रवार को सोने की कीमत 1,47,365 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले हफ्ते (26 जून) के मुकाबले सोना 3,246 रुपय और चांदी 15,399 रुपय महंगी हो गई है।
Gold Price Today: दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई तक सोने के दाम आसमान पर; जानें अपने शहर के रेट
COMEX (अंतरराष्ट्रीय बाजार): अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी तेजी रही। इस शुक्रवार को सोना 1.49 फीसदी की बढ़त के साथ 4,187.30 डॉलर प्रति औन्स और चांदी 2.87 फीसदी की तेजी के साथ 62.815 डॉलर प्रति औन्स पर बंद हुई।वहीं, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते सोना 1,43,003 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,28,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।
कीमतों में आ रहे इस बड़े उतार-चढ़ाव पर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) के अध्यक्ष और रिद्धि सिद्धि बुलियंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज कोठारी ने अपनी राय दी है।"
अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के कारण डॉलर मजबूत हुआ है। हालांकि, अमेरिका से आए कमजोर रोजगार के आंकड़ों के बाद इन कीमती धातुओं के दामों में तेजी आ गई। चांदी एक इंडस्ट्रियल (औद्योगिक) धातु भी है, जिसके कारण बाजार की बदलती परिस्थितियों का इस पर ज्यादा असर पड़ता है और इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।"
आज देश के अलग-अलग बड़े शहरों में चांदी के भाव में अंतर देखा जा रहा है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी सबसे महंगी बिक रही है। नीचे दी गई तालिका में देखें अपने शहर का रेट-
| शहर | चांदी की कीमत (रुपये प्रति किलोग्राम) |
| दिल्ली | 2,50,000 रुपये |
| मुंबई | 2,50,000 रुपये |
| कोलकाता | 2,50,000 रुपये |
| बैंगलोर | 2,50,000 रुपय |
| चेन्नई | 2,60,000 रुपये |
| हैदराबाद | 2,60,000 रुपये |
सोने की शुद्धता के हिसाब से आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के दाम नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं। चेन्नई में आज सोना बाकी शहरों के मुकाबले थोड़ा महंगा है-
शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (रुपये) 22 कैरेट सोने की कीमत (रुपये)
दिल्ली 14,688 रुपये 13,465 रुपये
मुंबई 14,673 रुपये 13,450 रुपये
कोलकाता 14,673 रुपये 13,450 रुपये
चेन्नई 14,946 रुपये 13,700 रुपये
बैंगलोर 14,673 रुपये 13,450 रुपये
हैदराबाद 14,673 रुपये 13,450 रुपये
Location : New Delhi
Published : 5 July 2026, 10:54 AM IST