Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, दिल्ली समेत बड़े शहरों में बढ़े दाम, निवेशक हुए सतर्क आज

देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 6540 रुपय तक महंगा हुआ, जबकि चांदी 5000 रुपय चढ़ी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड के नए भाव जारी हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भी दिख रहा है।

Updated : 17 May 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश में सोने और चांदी की कीमतों में वीकली बेसिस पर लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में 6540 रुपय तक का इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 6470 रुपय तक महंगा हुआ है। वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी जारी है और एक सप्ताह में यह 5000 रुपय तक बढ़ गई है। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट के उतार-चढ़ाव से भी प्रभावित हो रही हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 157080 रुपय प्रति 10 ग्राम

17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 144000 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट भी देखने को मिली थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 3200 रुपय यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 162000 रुपय प्रति 10 ग्राम रह गया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मजबूत डॉलर और निवेशकों की ओर से की गई मुनाफावसूली के कारण सोने में यह गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4548.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

Gold Price Today: आसमान छू रही सोने की कीमतें, चांदी में आई मामूली गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स

मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में क्या हैं भाव

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 143850 रुपय प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 156930 रुपय प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है। यहां 24 कैरेट सोना 160910 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 147500 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 156930 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 143850 रुपय प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, 24 कैरेट गोल्ड 1.52 रुपये लाख के पार, जानें आपके शहर का ताजा रेट

चांदी में भी तेजी, कीमत 280000 रुपय प्रति किलो

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बना हुआ है। 17 मई की सुबह चांदी का भाव 280000 रुपय प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि 15 मई को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 21600 रुपय यानी 7.3 प्रतिशत गिरकर 275000 रुपय प्रति किलोग्राम रह गई थी।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत देश में 4 लाख रुपय प्रति किलोग्राम के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  17 May 2026, 8:36 AM IST

Advertisement