Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरे दाम, यूपी के सर्राफा बाजार में खरीदारों की बढ़ी भीड़

उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹1,34,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,99,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है। गिरते भाव से निवेशकों और खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

Updated : 17 December 2025, 7:56 AM IST
google-preferred

Lucknow: सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़त दर्ज कर रहे सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को फायदा हो सकता है। खासकर शादी-विवाह के सीजन और निवेश के लिहाज से यह समय लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है।

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीदारी से पहले उसके ताजा भाव की जानकारी जरूर ले लें। इसके लिए आप अपने शहर के स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क कर सकते हैं या फिर फोन के जरिए रेट कन्फर्म कर सकते हैं। कई बार दिन में भाव अपडेट नहीं हो पाते हैं, ऐसे में पिछले अपडेटेड रेट को ही गोल्ड प्राइस के तौर पर दिखाया जाता है।

Gold Price Today: देशभर में गोल्ड रेट फिसले, लेकिन चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानिए निवेशकों में क्यों बढ़ी हलचल?

उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य बड़े शहरों में 17 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यह कीमत बीते दिनों की तुलना में कम मानी जा रही है, जिससे बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ गई है।

वहीं, अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं तो आज इसका भाव ₹1,22,840 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,530 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की बात करें तो आज चांदी का भाव ₹1,99,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि, चांदी के दामों में भी हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

gold rate today

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

क्यों घटे सोने-चांदी के दाम?

इस साल सोने की कीमतों में जिस तेजी से उछाल आया है, उसने निवेशकों को चौंका दिया था। लगातार बढ़ती महंगाई, वैश्विक अनिश्चितता, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की मांग में तेजी देखने को मिली। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया।

हालांकि, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेतों और मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिल रहा है, जो लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे।

निवेश और सुरक्षा का मजबूत विकल्प

आज के दौर में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसे एक मजबूत और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। मुश्किल समय में सोना लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा का काम करता है। यही वजह है कि लोग 2026 में सोने के संभावित रेट को लेकर भी काफी उत्सुक हैं, ताकि सही समय पर निवेश या खरीदारी की जा सके।

Gold Price: निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, सोना और चांदी एक हफ्ते में हुआ इतना महंगा, जानें आज के ताजा भाव

जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि में सोना अभी भी एक मजबूत एसेट बना रहेगा। हालांकि, निवेश से पहले बाजार की चाल और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

महत्वपूर्ण नोट: यहां बताए गए सोने-चांदी के भाव अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में थोड़ा अंतर हो सकता है। अलग-अलग शहरों, ज्वेलर्स और टैक्स के हिसाब से कीमतों में बदलाव संभव है। यह जानकारी 17 दिसंबर 2025 को अपडेट की गई है, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट की पुष्टि करना जरूरी है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 17 December 2025, 7:56 AM IST