Gold Price Today: सोने-चांदी की चाल ने बढ़ाई हलचल, बाजार दे रहा है अहम इशारा; खरीदार हुए अलर्ट

साल 2025 के अंत में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज सोना सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में खरीदारी और निवेश से पहले लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 30 December 2025, 8:08 AM IST

New Delhi: साल 2025 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और साल के आखिरी महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के दौरान सोने ने कई बार अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ, लेकिन आज यानी 30 दिसंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।

आज 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 1,41,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल यही भाव 1,42,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी नरमी देखी गई है।

Gold Price Today: अभी सोना खरीदें या इंतजार करें? मेटल्स की बढ़ती कीमतों से निवेशक खुश लेकिन आम जनता बेहाल

18K, 22K और 24 कैरेट गोल्ड के आज के रेट

24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,41,710

22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,29,900

18 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,06,280

22 कैरेट सोने के भाव में आज करीब 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि 18 कैरेट सोना 540 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर में मजबूती के कारण घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव बना हुआ है।

दिल्ली-मुंबई-अयोध्या में क्या हैं भाव?

दिल्ली, मुंबई और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव राष्ट्रीय औसत के आसपास ही बने हुए हैं। स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में हल्का अंतर जरूर हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ही मिल रहा है। ज्वैलर्स के अनुसार शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आगे चलकर दामों में फिर से तेजी आ सकती है।

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

चांदी की कीमतों में उछाल

जहां सोने के दामों में गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है।

चांदी (10 ग्राम): ₹25,800

चांदी (1 किलो): ₹2,58,000

चांदी के भाव में आज करीब 4,000 रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया है। औद्योगिक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते चांदी मजबूत होती दिख रही है।

केरल में आज सोने का भाव

24 कैरेट: ₹1,39,240 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹1,27,640 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट: ₹1,04,430 प्रति 10 ग्राम

Gold Price: सोने और चांदी में बढ़ती हलचल, कीमतों के पीछे छिपा पैटर्न क्या है और निवेशकों की नजर क्यों बनी हुई है?

निवेशकों और खरीदारों के लिए सलाह

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अगर आप गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं तो मौजूदा गिरावट एक अच्छा मौका हो सकता है। वहीं, निवेश के नजरिए से खरीदारी करने वालों को लंबी अवधि को ध्यान में रखकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 December 2025, 8:08 AM IST