Gold Silver Price Today: तीन दिन बाद फिर बदले नियम, इंपोर्ट प्राइस बढ़ते ही कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

सोना और चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस में 5 डॉलर और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 83 डॉलर की बढ़ोतरी कर दी है। जानिए 16 जून 2026 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के ताजा भाव और नए आयात नियम।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 June 2026, 7:56 AM IST

New Delhi: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक अहम खबर है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में बढ़ोतरी कर दी है। नए संशोधन के तहत सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 83 डॉलर प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। इसके बाद सोने का नया बेस इंपोर्ट प्राइस 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने तीन दिन पहले ही सोने की बेस इंपोर्ट कीमत में 80 डॉलर और चांदी की कीमत में 276 डॉलर की कटौती की थी। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद बाजार में फिर से कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस में बढ़ोतरी

सरकार की ओर से जारी नए आंकड़ों के अनुसार, सोने का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़कर 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इंपोर्ट प्राइस में बढ़ोतरी का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

Gold Price Today: सोने के दाम में आज फिर बदलाव, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

आपके शहर में सोने का ताजा भाव

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये
मुंबई 1,51,530 रुपये 1,38,900 रुपये 1,13,650 रुपये
कोलकाता 1,51,530 रुपये 1,38,900 रुपये 1,13,650 रुपये
चेन्नई 1,53,490 रुपये 1,40,700 रुपये 1,18,000 रुपये
पटना 1,51,580 रुपये 1,38,950 रुपये 1,13,700 रुपये
लखनऊ 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये
मेरठ 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये
अयोध्या 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये
कानपुर 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये
गाजियाबाद 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये
नोएडा 1,51,680 रुपये 1,39,050 रुपये 1,13,800 रुपये

आज आपके शहर में चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
मुंबई 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
कोलकाता 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
चेन्नई 2,800 रुपये 28,000 रुपये 2,80,000 रुपये
पटना 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
लखनऊ 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
मेरठ 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
अयोध्या 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
कानपुर 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
गाजियाबाद 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये
नोएडा 2,650 रुपये 26,500 रुपये 2,65,000 रुपये

सोने-चांदी के आयात नियम भी हुए सख्त

सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोने और चांदी के आयात नियमों को भी कड़ा कर दिया है। नए नियमों के तहत 99.9 प्रतिशत या उससे अधिक शुद्धता वाली चांदी और उससे जुड़े उत्पादों को ‘फ्री’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में शामिल किया गया है।

Gold Price Today: बाजार में बड़ी हलचल, सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारों की बढ़ी भीड़

इसके अलावा सोने और चांदी दोनों पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है। चांदी का आयात अब केवल अधिकृत बैंकों या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अनुमोदित एजेंसियों के माध्यम से ही किया जा सकेगा। सरकार के इन कदमों का उद्देश्य आयात पर नियंत्रण के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा और व्यापार घाटे को कम करना बताया जा रहा है।

खरीदारों पर क्या होगा असर?

बेस इंपोर्ट प्राइस में ताजा बढ़ोतरी और आयात नियमों के सख्त होने से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर बनी हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  16 June 2026, 7:56 AM IST