सोने की कीमतों में भारी गिरावट: डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4000 के नीचे, भारत में भी दाम टूटे!

वैश्विक बाजारों में कमजोरी और मजबूत डॉलर के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है, जबकि चांदी भी सस्ती हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 June 2026, 9:36 AM IST

New Delhi: देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज (26 जून) सुबह व्यापार शुरू होते ही देश के ज्यादातर बड़े शहरों में कीमती धातुएं सस्ती हो गईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में भी भाव गिरकर 141,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले बीते कारोबारी दिन दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,800 रुपये की भारी कटौती देखी गई थी, जिससे भाव 1,45,300 रुपये से फिसलकर मौजूदा स्तर पर आ गया।

विदेशी बाजारों और डॉलर की मजबूती का असर

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के लगातार मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के भाव में आई कमजोरी की वजह से भारतीय बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है। वैश्विक बाजार में सोना अब 4,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर (मार्क) के नीचे आ गया है और फिलहाल हाजिर सोना (Spot Gold) 3,978.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट: दिल्ली में 144740 रुपये पर आया 24 कैरेट गोल्ड, जानें अपने शहर का हाल

इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में बढ़ती महंगाई की आशंका है। जानकारों का मानना है कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी सेंट्रल बैंक 'यूएस फेडरल रिजर्व' आने वाले समय में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे डॉलर मज़बूत होगा और सोने पर दबाव बना रहेगा।

महानगरों और प्रमुख शहरों में गोल्ड का ताजा रेट

देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैक्स व अन्य शुल्कों की वजह से सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। दिल्ली और जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 141,470 रुपये और 22 कैरेट सोना 129,690 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

सोना चमका, चांदी फिसली: लगातार दूसरे दिन महंगे हुए सोने के दाम, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर का नया रेट

दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्र चेन्नई में दरें थोड़ी अधिक हैं, जहाम 24 कैरेट का भाव 143,340 रुपये और 22 कैरेट का भाव 131,390 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट की कीमत 141,320 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 129,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी हुई है।

सोने-चांदी की कीमतों की तुलनात्मक तालिका

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 129690 141470
मुंबई 129540 141320
अहमदाबाद 129590 141370
चेन्नई 131390 143340
कोलकाता 129540 141320
लखनऊ 129690 141470

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सोने की राह पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी बड़ी मंदी देखी जा रही है। आज सुबह चांदी की घरेलू कीमत घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसके दाम टूटे हैं और हाजिर चांदी (Spot Silver) 57.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है। कीमती धातुओं में आ रही इस लगातार गिरावट से जहां आभूषण खरीदारों को कुछ राहत मिली है, वहीं बड़े निवेशकों ने फिलहाल सतर्कता बरतते हुए 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना ली है।

Location :  New Delhi

Published :  26 June 2026, 9:36 AM IST