
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मजबूत डॉलर इंडेक्स के दबाव के बीच आज सुबह सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला है, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।
बुधवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कॉमैक्स पर सोना 0.11 फीसदी गिरकर 5.26 डॉलर की कमजोरी के साथ 4,590.52 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,49,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,48,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सोने की कीमतों में यह गिरावट काफी अहम मानी जा रही है। जनवरी 2026 में सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं साल 2025 के अंत में इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये थी। मौजूदा स्तर पर देखा जाए तो सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 27,000 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार देर रात चांदी 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई थी। वहीं MCX पर चांदी 2,37,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अगर चांदी के पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 29 जनवरी को यह 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। मौजूदा समय में यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1.49 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है। इसके चलते निवेशकों का रुझान कमजोर पड़ा और बाजार में बिकवाली बढ़ी।
Gold Price Today: अक्षय तृतीया के बाद सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी भी लुढ़की, जानें ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट को निवेश के नजरिए से अहम माना जा रहा है। जहां एक तरफ गिरते दाम खरीदारी का मौका दे सकते हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में अस्थिरता के संकेत भी मिल रहे हैं।
आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और डॉलर की चाल ही तय करेगी कि सोना-चांदी आगे किस दिशा में जाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 29 April 2026, 8:15 AM IST