
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। शादी के सीजन के बीच सोने की मांग भी बढ़ी हुई है, जिससे बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना है। निवेशक और खरीदार दोनों ही सोने के भाव पर नजर बनाए हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते सोने की कीमत में 364 रुपय की कमी आई और यह 1,49,663 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि दिन के दौरान कीमतों में हल्का सुधार भी देखने को मिला।
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,51,530 रुपय प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,48,782 रुपय प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,48,821 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गया।
24 कैरेट सोना: 1,48,821 रुपय प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना: 1,48,225 रुपय प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,36,320 रुपय प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,11,616 रुपय प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना: 87,060 रुपय प्रति 10 ग्राम
ये दरें शुद्धता के आधार पर तय की जाती हैं और बाजार की स्थिति के अनुसार बदलती रहती हैं।
भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।
दिल्ली: 22 कैरेट - 1,41,040 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,850 रुपय
मुंबई: 22 कैरेट - 1,40,890 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,700 रुपय
अहमदाबाद: 22 कैरेट - 1,40,940 रुपय | 24 कैरेट - 1,54,480 रुपय
चेन्नई: 22 कैरेट - 1,42,310 रुपय | 24 कैरेट - 1,55,250 रुपय
कोलकाता: 22 कैरेट - 1,40,890 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,700 रुपय
हैदराबाद: 22 कैरेट - 1,40,890 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,700 रुपय
जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 22 कैरेट - 1,41,040 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,850 रुपय
भोपाल: 22 कैरेट - 1,40,940 रुपय | 24 कैरेट - 1,54,480 रुपय
कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार आने वाले दो से तीन महीनों में सोना 3450 डॉलर से 4100 डॉलर के दायरे में कारोबार कर सकता है। इसके बाद इसमें एक बड़ी तेजी आने की संभावना है, जिसमें कीमतें 8000 डॉलर तक जा सकती हैं।
भारत में सोने ने जनवरी 2026 में अपना अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था, जब इसकी कीमत लगभग 1.8 लाख रुपय प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह रिकॉर्ड अब भी निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत बना हुआ है।
Location : New Delhi
Published : 30 April 2026, 7:47 AM IST