
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गिरावट (Img- Pinterest)
New Delhi: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों, रेस्तरां मालिकों और ढाबा संचालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की बड़ी कटौती का ऐलान किया है।
नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और खान-पान का व्यवसाय करने वाले छोटे-बड़े कारोबारियों की लागत में सीधी कमी आएगी, जिससे बाजार में काफी राहत महसूस की जा रही है।
तेल कंपनियों द्वारा जारी संशोधन के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद दिल्ली में अब यह सिलेंडर 2,728 रुपये का मिलेगा। वहीं, कोलकाता में इसके दाम में 209 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जिसके बाद वहां नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है।
आज से बदल गए जेब से जुड़े ये 5 नियम: रेलवे तत्काल टिकट से लेकर C-KYC 2.0 तक, जानें क्या हुआ बदलाव
लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। इससे पहले 1 जुलाई को भी दिल्ली में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। जून के उच्च स्तर की तुलना में अब तक दिल्ली में कुल 385.50 रुपये और कोलकाता में 383 रुपये की राहत मिल चुकी है।
साल 2026 के शुरुआती महीनों से ही इंडेन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा था। जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी, जो लगातार बढ़ते हुए मई में 3,071.50 रुपये और जून में 3,113.50 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि, जुलाई और अब अगस्त में की गई लगातार दो बड़ी कटौतियों ने ग्राहकों को बढ़ती महंगाई से बड़ी राहत दी है।
एक तरफ जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ आम परिवारों की रसोई के बजट पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
Haldwani: सुने मकान से एलपीजी सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद
नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत बिना किसी बदलाव के 942 रुपये पर ही बनी हुई है। गौरतलब है कि आम उपभोक्ताओं को इस साल मार्च में 60 रुपये और जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 August 2026, 9:01 AM IST