बड़ी खबर: छात्र प्रदर्शनों के बीच केंद्र ने किया बड़ा नौकरशाही फेरबदल, शिक्षा मंत्रालय से हटाये गये विनीत जोशी

शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में नए सचिवों की नियुक्ति की है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 July 2026, 11:42 PM IST

नई दिल्ली: शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में नए सचिवों की नियुक्ति की है। इस बदलाव में शिक्षा मंत्रालय भी शामिल है, जहां उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेजा गया है।

नए सचिवों की पूरी सूची:

1. कातिकिथला श्रीनिवास – आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव → पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) के सचिव नियुक्त।
2. विनीत जोशी – उच्च शिक्षा विभाग के सचिव → पंचायती राज मंत्रालय के सचिव नियुक्त।
3. नरेश पाल गंगवार – पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव → उच्च शिक्षा विभाग के सचिव नियुक्त।
4. पीयूष गोयल – खान मंत्रालय के सचिव → राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के महासचिव नियुक्त।
5. टी.के. अनिल कुमार – ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव → स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव नियुक्त।
6. सुशील कुमार लोहानी – पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव → पशुपालन एवं डेयरी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त, जो आगे सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
7. अर्चना वर्मा – राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक → गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में सचिव नियुक्त।
8. केशव चंद्रा – खान मंत्रालय के सचिव नियुक्त।
9. डी. थारा – आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव → पूंजी विकास विभाग की सचिव नियुक्त।
10. बी. राजेंद्र – लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के निदेशक नियुक्त।
11. चंद्र भूषण कुमार – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव नियुक्त।
12. सतेंद्र सिंह – कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव → शहरी विकास विभाग के सचिव नियुक्त।
13. सुचिंद्र मिश्रा – वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव → राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव नियुक्त।

सचिव स्तर पर पदोन्नति (In-situ Upgradation) सूची:

1. मृत्युंजय कुमार नारायण, IAS (UP:95) – भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त, गृह मंत्रालय को भारत सरकार के सचिव के पद एवं वेतनमान पर इन-सिटू अपग्रेड किया गया है। वे अपने वर्तमान पद भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य करते रहेंगे।
2. संतोष कुमार यादव, IAS (UP:95) – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के चेयरमैन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भारत सरकार के सचिव के पद एवं वेतनमान पर इन-सिटू अपग्रेड किया गया है। साथ ही NHAI चेयरमैन का पद सचिव स्तर पर बहाल किया गया है।
3. राजीव सिंह ठाकुर, IAS (RJ:95) – नीति आयोग के सलाहकार को भारत सरकार के सचिव के पद एवं वेतनमान पर इन-सिटू अपग्रेड किया गया है। वे नीति आयोग में सलाहकार के पद पर बने रहेंगे।
4. दिलीप कुमार, IAS (PB:9) – कौशल मंत्रालय के महानिदेशक को भारत सरकार के सचिव स्तर पर अपग्रेड किया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  23 July 2026, 10:50 PM IST