यूपी में आधा दर्जन से अधिक PCS अफसरों का ट्रांसफर; गोरखपुर, प्रयागराज, बांदा समेत कई जिलों के अधिकारी बदले गए

उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में विभिन्न पदों पर तैनात पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर सबसे पहले देखें पूरी लिस्ट।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 August 2026, 11:53 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। अलग-अलग जिलों और मंडलों में तैनात सात PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में गोरखपुर, प्रयागराज, बांदा, बलरामपुर, बुलंदशहर, चंदौली और लखनऊ से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं और उन्हें नई जगह पर तैनाती दी गई है।

किस अधिकारी को कहां भेजा गया?

जारी सूची के मुताबिक ज्योति राय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर से हटाकर अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संदीप केला को नगर मजिस्ट्रेट, बांदा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: यूपी में मत्स्य संपदा योजना में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा, निदेशक सहित 5 अफ़सर निलंबित

इसी क्रम में दिनेश चन्द्र, दिव्या ओझा, विनय कुमार सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव औरनिधि पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है। यानी इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों की तैनाती आपस में बदली गई है, जबकि कुछ को नई जगह नई भूमिका मिली है। वहीं बलरामपुर और बांदा की जिम्मेदारियों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। सात अधिकारियों की यह सूची आने के बाद अब नई तैनाती के साथ प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- देवरिया में फिर चली तबादला एक्सप्रेस : 60 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर; चर्चित सिपाही समेत कई लाइन हाजिर

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • ज्योति राय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर से अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल भेजा गया है।
  • संदीप केला को नगर मजिस्ट्रेट, बांदा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर भेजा गया है।
  • दिनेश चन्द्र को उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट, बांदा भेजा गया है।
  • दिव्या ओझा को उपजिलाधिकारी, चंदौली से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली भेजा गया है।
  • विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर भेजा गया है।
  • उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज भेजा गया है।
  • निधि पाण्डेय को कम्प्ट्रोलर, जन भवन से उपजिलाधिकारी, लखनऊ भेजा गया है।

Location :  Lucknow

Published :  13 August 2026, 11:53 AM IST