
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 104 SDM को प्रमोशन देकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) बना दिया है। इस फैसले के बाद राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साथ ही सभी प्रमोटेड अधिकारियों के वेतनमान और ग्रेड पे में भी बढ़ोतरी की गई है।
सरकारी नियमों के अनुसार, जिन अधिकारियों ने 5 वर्ष की नियमित और संतोषजनक सेवा पूरी कर ली थी, उन्हें इस पदोन्नति के योग्य माना गया। इन सभी SDM को अब लेवल-11 के वेतनमान में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अनुसार 5 वर्ष की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले उपजिलाधिकारियों (SDM) को उच्च वेतनमान का लाभ दिया गया है। इस आदेश से कुल 104 अधिकारियों को फायदा मिला है। अब इन अधिकारियों को 15600-39100 रुपये वेतनमान और 5400 रुपये ग्रेड पे से बढ़ाकर 6600 रुपये ग्रेड पे तथा पे मैट्रिक्स लेवल-11 (67700-208700 रुपये ) का लाभ दिया जाएगा। यह लाभ राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के किए तबादले
अधिकारियों के नाम और उनकी वर्तमान तैनाती का जनपद
यूपी में बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस पर हाईकोर्ट सख्त, 19 नामों की रिपोर्ट तलब
Location : Lucknow
Published : 22 May 2026, 12:06 PM IST