यूपी में दर्जनभर आईपीएस बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सख्ती के बीच 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में नई तैनाती हुई है। सरकार का फोकस कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 5:59 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर काफी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। अब गुरुवार को 12 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। जिसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आईपीएस सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वहीं, आईपीएस मनोज कुमार रावत को संभल में एडिशनल एसपी (साउथ) की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार आईपीएस आयुष विक्रम सिंह को बहराइच में एडिशनल एसपी सिटी और आईपीएस विनायक गोपाल भोंसले को मेरठ में एडिशनल एसपी सिटी के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा आईपीएस अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर ग्रामीण का एडिशनल एसपी बनाया गया है। वहीं, आईपीएस ट्विंकल जैन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी और आईपीएस लिपि नगायच को वाराणसी में एडीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस राजकुमार मीणा को मिर्जापुर नक्सल क्षेत्र और ऋषभ रूनवाल को सोनभद्र नक्सल क्षेत्र में एडिशनल एसपी बनाया गया है। सरकार ने इस बार नक्सल प्रभावित जिलों पर खास ध्यान दिया है। मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे इलाकों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से साफ है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है।

लाखों की नौकरी छोड़ खाकी पहनी… 41 एनकाउंटर का रिकॉर्ड! अब ये आईपीएस अधिकारी संभालेंगे फतेहपुर की कमान

दूसरी तरफ आईपीएस आलोक कुमार को प्रतापगढ़ ईस्ट, डॉक्टर ईशान सोनी को जालौन और मयंक पाठक को सहारनपुर ग्रामीण क्षेत्र में एडिशनल एसपी बनाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

Location :  Lucknow

Published :  9 April 2026, 5:59 PM IST