महराजगंज में एक और बड़ा तबादला, फरेंदा एसडीएम शैलेन्द्र गौतम को इस जिले की सौंप गई कमान

महराजगंज में प्रशासनिक बदलावों का सिलसिला लगातार जारी है। शासन के नए तबादला आदेश के तहत फरेंदा के एसडीएम शैलेन्द्र गौतम का तबादला कर दिया गया है। जानिए उन्हें किस जिले में नई जिम्मेदारी मिली है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 July 2026, 2:09 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज जनपद में तैनात एक और उपजिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। फरेंदा तहसील के उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम को सीतापुर जनपद भेजा गया है। उनके स्थानांतरण के साथ ही जिले में प्रशासनिक बदलावों का सिलसिला लगातार जारी है।

जिले में निभाई कई जिम्मेदारियां

शैलेन्द्र गौतम महराजगंज में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने निचलौल तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा भूमि अध्याप्ति अधिकारी तथा अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (एडीएम) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभालीं। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने राजस्व, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मामलों में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: नौतनवा SDM नवीन प्रसाद का बांदा तबादला, जानें अब कौन होंगे नए उपजिलाधिकारी

वर्तमान में वह फरेंदा तहसील के उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। हालांकि हाल के दिनों में फरेंदा तहसील के अधिवक्ताओं ने उनके कार्यशैली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में आंदोलन करते हुए विभिन्न मांगें उठाई थीं, जिसके बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया था।

ये भी पढ़ें- यूपी में कई PCS अफसरों के तबादले, कई जनपदों के SDM बदले गए; देखिए सूची

इस जिले में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

शासन के नवीन तबादला आदेश के अनुसार अब शैलेन्द्र गौतम सीतापुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं महराजगंज में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल के चलते कई तहसीलों में नए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। इससे पहले नौतनवा के एसडीएम नवीन प्रसाद का भी तबादला बांदा किया गया था, जबकि उनकी जगह गोंडा से अवनीश त्रिपाठी को महराजगंज भेजा गया है। लगातार हो रहे इन तबादलों को जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  13 July 2026, 2:07 PM IST