एमपी पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, पांच जिलों के एसपी बदले गए; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर समेत पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 October 2026, 7:45 AM IST

Bhopal: मध्य प्रदेश शासन ने देर रात प्रशासनिक व्यवस्था को संभालते हुए 12 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत राज्य के 5 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, नर्मदापुरम के एसपी साईंकृष्णा एस थोटा की जगह दीपक कुमार शुक्ला को नया एसपी बनाया गया है, जो अब तक उज्जैन में 32वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के सेनानी थे।

वहीं, बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन को हटाकर उनकी जिम्मेदारी अमित सक्सेना को सौंपी गई है, जो पहले पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक थे। पन्ना जिले में भी बदलाव करते हुए निवेदिता नायडू के स्थान पर इंदौर साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सराफ को कमान सौंपी गई है।

UP Police Bharti: आरक्षण विवाद में अभ्यर्थियों की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने खारिज कीं ये 4 अपीलें

हरदा और अलीराजपुर में भी नए एसपी तैनात

प्रशासनिक सूची के मुताबिक हरदा और अलीराजपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। हरदा में शशांक के स्थान पर रेल भोपाल के एसपी अंकित जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अलीराजपुर के एसपी रघुवंश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह उज्जैन आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के एसपी समर वर्मा को अलीराजपुर की कमान दी गई है।

UP MLC Election Result: यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजों ने दिए कई बड़े सियासी संदेश, 2027 में होगा बड़ा उलटफेर?

अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं

तबादला सूची में कई अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के भी नए कार्यक्षेत्र तय किए गए हैं। पन्ना की पूर्व एसपी निवेदिता नायडू को सागर में 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल का सेनानी बनाया गया है। बैतूल के पूर्व एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त (DCP) की जिम्मेदारी मिली है। नर्मदापुरम के पूर्व एसपी साईंकृष्णा थोटा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही, अभिषेक आनंद और श्रुतकीर्ति सोमवंशी समेत अन्य अधिकारियों को भी नई वाहिनी में स्थानांतरित किया गया है।

Location :  Bhopal

Published :  29 October 2026, 7:45 AM IST