
आईएएस ट्रांसफर
Ranchi: झारखंड सरकार ने 11 फरवरी 2026 को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एंव राजभाषा विभाग के तहत महत्वपूर्ण अधिसूचना संख्या 1/पी0-101/2021 जारी की। इस अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
सरकार ने इसे प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर शासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया है।
मस्त राम मीना - अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व परिषद, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त किया गया।
राजेश कुमार शर्मा - सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड में नियुक्त किया गया।
के. श्रीनिवासन - सचिव, ग्रामीण विकास विभाग को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया। इसके साथ ही उन्हें झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में रखा गया।
मनोज कुमार - सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक सचिव, ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्त किया गया। उन्हें सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रखा गया।
विप्रा भाल - सचिव, परिवहन विभाग को अगले आदेश तक सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग में स्थानांतरित किया गया।
मनोज कुमार - सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अगले आदेश तक प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची में नियुक्त किया गया। उन्हें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
मुकेश कुमार - सचिव, योजना एवं विकास विभाग को अगले आदेश तक सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में नियुक्त किया गया।
उमा शंकर सिंह - सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अगले आदेश तक सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
राजीव रंजन - अपर सदस्य, राजस्व परिषद को अगले आदेश तक सचिव, परिवहन विभाग में नियुक्त किया गया।
अबु इमरान - सचिव (व्यय), वित्त विभाग को अगले आदेश तक सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्थानांतरित किया गया।
संजय कुमार - सदस्य सचिव, झारखंड राज्य खाद्य आयोग को अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के पद पर नियुक्त किया गया।
संदीप सिंह - विशेष सचिव, वित्त विभाग को अगले आदेश तक श्रमायुक्त, झारखंड, रांची में नियुक्त किया गया।
घोलप रमेश गोरख - विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया।
कुमुद सहाय - निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय को अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर में नियुक्त किया गया।
रविरंजन कुमार विक्रम - श्रमायुक्त, झारखंड को अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा में नियुक्त किया गया।
शशि रंजन - निबंधक, सहयोग समितियां को अगले आदेश तक अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में नियुक्त किया गया और जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
इस व्यापक स्थानांतरण और नियुक्तियों से विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने, अधिकारियों की विशेषज्ञता का बेहतर उपयोग करने और बेहतर शासन सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी विभाग समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन करें और जनता तक सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचें।
Location : Ranchi
Published : 12 February 2026, 12:03 PM IST
Topics : Government Notification Jharkhand Government Ranchi News Revenue Council Secretary Appointment