IAS-IPS Transfer Update: देवेंद्र कुशवाहा और सागर सिंह कलसी की नई तैनाती, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश कैडर के IAS देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को राजस्व बोर्ड, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। वहीं AGMUT कैडर के IPS अधिकारी सागर सिंह कलसी को बिजली मंत्रालय में निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 September 2026, 5:10 PM IST

New Delhi: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा और IPS अधिकारी सागर सिंह कलसी को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश कैडर के IAS देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को राजस्व बोर्ड, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। वहीं AGMUT कैडर के IPS अधिकारी सागर सिंह कलसी को बिजली मंत्रालय में निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

IAS देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा की नई नियुक्ति

IAS देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा (उत्तर प्रदेश 2012 बैच) वर्तमान में रेशम विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वह रेशम उत्पादन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

अब उनका तबादला करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश राजस्व बोर्ड, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPS सागर सिंह कलसी को बिजली मंत्रालय में नियुक्ति

IPS सागर सिंह कलसी (AGMUT 2010 बैच) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में निदेशक पद पर तैनात थे।

उन्हें लेटरल शिफ्ट के आधार पर बिजली मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत मिली नियुक्ति

सागर सिंह कलसी की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा की गई है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत निदेशक स्तर पर उनके पांच साल के डेप्युटेशन कार्यकाल की शेष अवधि के लिए की गई है।

Location :  New Delhi

Published :  17 September 2026, 5:10 PM IST