हिंदी
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा देना है। इस्तीफे की खबर सामने आते ही उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने लगा है।
इस वीडियो में दिव्या मित्तल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान तेज धूप में अधिकारियों के साथ मौके पर नजर आई थीं। इसी दौरान उनके एक जवाब ने लोगों का ध्यान खींचा था और उनका अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।
दिव्या मित्तल जब देवरिया की जिलाधिकारी थीं, उस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही थीं। तेज धूप और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद वह मौके पर मौजूद थीं।
वीडियो में निरीक्षण के दौरान जब तेज धूप में बैठकर बात करने की बात कही गई, तो दिव्या मित्तल ने अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया था- 'अरे यार, धूप ही तो है, पिघल थोड़ी जाएंगे...'
उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लोगों ने इसे उनकी बेबाक कार्यशैली और जमीन पर जाकर स्थिति का जायजा लेने की शैली से जोड़कर देखा था।
अब उनके इस्तीफे की खबर के साथ यही पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। अब उनका यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #IASDivyaMittal #DivyaMittal #IASNews #UPNews #DeoriaDM pic.twitter.com/lYMrVeyPxR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 30, 2026
2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को करीब 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा देने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के जरिए अपनी प्रशासनिक यात्रा और इस दौरान मिले अनुभवों को याद किया।
उन्होंने अपने संदेश में लोगों से मिले विश्वास और प्रशासनिक सेवा के दौरान मिली सीख का भी जिक्र किया। खास तौर पर देवरिया में अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां से उन्हें यह सीख मिली कि सही के साथ खड़ा होना केवल विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है।
दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में देवरिया और मीरजापुर की जिलाधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कई मौकों पर उनकी कार्यशैली चर्चा में रही।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने का उनका वही वीडियो उनकी सक्रिय शैली की एक झलक के तौर पर देखा गया था।
दिव्या मित्तल की पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से हुई। इसके बाद उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से प्रबंधन की शिक्षा हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी भी की, लेकिन बाद में भारत लौटकर सिविल सेवा में जाने का फैसला किया।
वर्ष 2013 में वह आईएएस अधिकारी बनीं। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद अब उनके इस्तीफे की खबर सामने आई है।
इस्तीफे के साथ ही उनका पुराना 'धूप ही तो है, पिघल थोड़ी जाएंगे' वाला वीडियो भी फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग इस पुराने वीडियो को उनके प्रशासनिक सफर और बेबाक अंदाज से जोड़कर साझा कर रहे हैं।
Location : Gorakhpur
Published : 30 August 2026, 11:27 AM IST
Topics : Divya Mittal IAS Divya Mittal UP News Viral video