
ED के डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा (Img: X)
New Delhi: मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और विदेशी मुद्रा से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ED के डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक इस बेहद अहम केंद्रीय जांच एजेंसी की कमान संभालेंगे।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राहुल नवीन के कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमिटी यानी ACC ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ गया है। आदेश के अनुसार, अब वह 13 अगस्त 2027 तक ED के डायरेक्टर पद पर बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें- K. Kamaraj: सत्ता मिली, लेकिन नहीं बदली जिंदगी! सादगी के उस नेता की कहानी, जिसने शिक्षा को बनाया सबसे बड़ा हथियार
राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा यानी IRS के 1993 बैच के अधिकारी हैं। लंबे समय से राजस्व और वित्तीय मामलों से जुड़े विभागों में काम करने के बाद वह देश की प्रमुख आर्थिक जांच एजेंसी ED के शीर्ष पद तक पहुंचे हैं।
इस पूरे फैसले की सबसे खास बात राहुल नवीन की रिटायरमेंट तारीख है। सरकारी आदेश के मुताबिक उनकी रिटायरमेंट की तारीख 31 जुलाई 2027 है। लेकिन सरकार के नए आदेश के बाद ED डायरेक्टर के तौर पर उनकी जिम्मेदारी 31 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी।
यानी सामान्य सेवा से रिटायर होने की तारीख निकल जाने के बावजूद वह ED के डायरेक्टर के रूप में करीब दो हफ्ते से ज्यादा समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे और 13 अगस्त 2027 तक एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। यह विस्तार उस समय भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब ED कई बड़े वित्तीय अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- चौरी चौरा: वह त्रासदी जिसने गांधीजी को झकझोर दिया, असहयोग आंदोलन समाप्त हुआ और इतिहास बदल गया
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट देश की उन केंद्रीय जांच एजेंसियों में शामिल है, जिसकी भूमिका आर्थिक अपराधों की जांच में बेहद अहम होती है। ED मुख्य रूप से मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा से जुड़े कानूनों के उल्लंघन के मामलों की जांच करती है।
किसी मामले में अगर अवैध तरीके से पैसा कमाने, उसे अलग-अलग माध्यमों से छिपाने या दूसरे रास्तों से इस्तेमाल करने का आरोप सामने आता है, तो ED उसकी जांच कर सकती है। एजेंसी जांच के दौरान संदिग्ध संपत्तियों को अटैच करने और मनी ट्रेल का पता लगाने जैसी कार्रवाई भी करती है।
Location : New Delhi
Published : 9 August 2026, 9:26 PM IST