यूपी में फिर बड़ा फेरबदल, इन जनपदों के अपर जिला अधिकारी बदले गये, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश की सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 46 आईएएस और 27 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी, आयुक्त और अपर जिलाधिकारी बदले गए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 28 October 2025, 7:46 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में मंगलवार को दिनभर हलचल मची रही। यूपी सरकार ने एक ही दिन में 46 आईएएस अधिकारियों और 27 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बड़े पैमाने के फेरबदल से राज्य के कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), आयुक्त (Commissioner) और अपर जिलाधिकारी (ADM) बदल दिए गए हैं।

देखें पूरी सूची

तबादले की यह सूची देर शाम जारी की गई, जिसमें वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारी शामिल हैं। देखिये पूरी लिस्ट-

बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

बागपत के अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

यूपी में फिर बड़ा फेरबदल, इन जनपदों के अपर जिला अधिकारी बदले गये, देखें लिस्ट

कन्नौज के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आशीष कुमार सिंह को मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

कन्नौज के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेंद्र सिंह को कन्नौज का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

अम्बेडकरनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता को वाराणसी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

हापुड़ की अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योत्सना बंधु को अंबेडकरनगर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी (नगर) अमित कुमार भट्ट को अयोध्या का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

फिरोजाबाद की अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संगीता देवी को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

यूपी की सबसे बड़ी खबर, 46 IAS अफसरों के तबादले

27 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का भी तबादला

बता दें कि इससे पहले 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया और उसके बाद 27 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का भी स्थानांतरण कर दिया गया। 46 अफसरों के साथ कई जनपदों के जिलाधिकारी और आयुक्तों को भी बदल दिया गया है। कई कमिश्नर और जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया है।

इनका हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अबसे थोड़ी देर पहले जारी अधिसूचना के मुताबिक आईएएस धनलक्ष्मी को डीजी मत्स्य बनाया गया है। आईएएस राजेश कुमार मंडलायुक्त मिर्जापुर बने हैं। बलरामपुर और कौशांबी के DM भी बदले गए। वहीं आईएएस प्रखर कुमार सिंह CDO वाराणसी बनाए गए। नंद किशोर कलाल वीसी गाजियाबाद प्राधिकरण बने। इसके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 28 October 2025, 7:46 PM IST