डीडीसी पर गिरी गाज, शिवहर में करोड़ों की संपत्ति का मामला उजागर

बिहार के शिवहर में उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। निगरानी विभाग की जांच में करोड़ों की अवैध संपत्ति के सबूत मिले थे। 40 दिन पहले हुई छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने एडीएम मेधावी को नया प्रभार सौंपा है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 May 2026, 9:01 PM IST
google-preferred

Sheohar: बिहार के शिवहर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने उप विकास आयुक्त (DDC) बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप था, जिसकी जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

सरकारी आदेश के बाद जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। शनिवार शाम को मेधावी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

करोड़ों की संपत्ति के खुलासे ने बढ़ाई मुश्किलें

मामले की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) की टीम ने बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इनमें उनका पटना स्थित निजी आवास, सीतामढ़ी स्थित ससुराल, पश्चिम चंपारण का पैतृक गांव और शिवहर स्थित सरकारी आवास शामिल थे।

खजनी में सख्ती का नया दौर: नवागत सीओ विवेक कुमार तिवारी ने संभाली कमान,महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर

छापेमारी के दौरान टीम को 2.26 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। जांच में यह भी सामने आया कि यह संपत्ति उनकी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर दर्ज थी, जो गृहिणी हैं। दानापुर में उनके नाम पर चार अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की संपत्ति पाई गई। निगरानी जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुल मिलाकर अधिकारी ने अपनी वैध आय से लगभग 4.11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी।

सरकारी आवास से मिले दस्तावेज, जांच में बढ़ी गहराई

छापेमारी के दौरान निगरानी टीम ने डीडीसी के सरकारी आवास और समाहरणालय स्थित कार्यालय की भी जांच की थी। करीब आठ घंटे चली इस कार्रवाई में टीम को बैंक पासबुक, निवेश दस्तावेज, नकदी और आभूषण सहित कई महत्वपूर्ण सबूत मिले।

गोरखपुर में सख्त एक्शन: शातिर अपराधी ‘मुकेश उर्फ खुड़बुड़’ दुराचारी घोषित, खुली ‘बी’ हिस्ट्रीशीट

सभी दस्तावेजों को जब्त कर पटना भेजा गया, जहां उनकी विस्तृत जांच की गई। एसवीयू के अधिकारियों के अनुसार, बृजेश कुमार पर मुजफ्फरपुर में एसडीओ रहते हुए भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज था।
इन्हीं आधारों पर आगे की जांच को मजबूत किया गया और अंततः निलंबन की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Location :  Sheohar

Published :  2 May 2026, 9:01 PM IST

Advertisement