बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। सांसद के पटना आवास पर शुक्रवार रात पुलिस पहुंची है। वहीं पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पहुंची है। मुझे मारने की साजिश है।

सांसद पप्पू यादव के घर पहुंची पुलिस
Patna: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी मंदिरी स्थित आवास से हुई। वहीं उनके घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल सांसद के आवास के अंदर और बाहर काफी गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है। उनके खिलाफ 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया था।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। तीन दिन पहले कोर्ट ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश दिया गया था, जिसमें पप्पू यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। अब पुलिस पप्पू यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई।
युवा उद्यमी सूरज बिहारी की हत्या
फिर भी एक हत्यारे को न पकड़ पाने
वाली बिहार पुलिस के कारणआज सूरज के पिता उद्यमी जवाहर
यादव जी का देहांत हो गयाउनके हत्यारों की आरती उतारने वाली
बिहार पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पांच
थाने की पुलिस लेकर पहुंची है!हम आतंकवादी हैं करो अरेस्ट
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 6, 2026
जानकारी के अनुसार पप्पू यादव पर धोखे से घर किराए पर लेने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1995 में पटना के एक घर पर कब्जा कर लिया था, जिसमें वह किराये पर रहने गए थे। पप्पू यादव ने इस किराये के घर में पहले अपना दफ्तर खोला, फिर उस पर कब्जा कर लिया। इसे लेकर उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
तीन दिन पहले कुर्की का आदेश जारी हुआ था। जब वारंट पर भी उनकी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो सकी, तो कोर्ट ने उनके ठिकानों पर इश्तेहार चस्पा करने का आदेश दिया। इसके बावजूद पप्पू यादव और अन्य आरोपी कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद अब अदालत ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का अंतिम आदेश पारित कर दिया। कुर्की का आदेश तीन दिन पहले ही जारी हुआ था।
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 44 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द?
पुलिस सांसद पप्पू यादव को वारंट की जानकारी देते हुए
इस बीच सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पहुंची है। मुझे मारने की साजिश है। पप्पू यादव ने कहा कि वो रात में नहीं जाएंगे। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने वकील को बुलाया है। सुबह हमको कोर्ट ले चलिए। कोर्ट को जहां लगेगा, वहां भेजेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय भी ऐसी ही साजिश हुई थी।
पप्पू यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस 35 साल पुराने किसी मामले का जिक्र कर रही है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग ऐसा नहीं कर सकते। फिलहाल पप्पू यादव के आवास के अंदर और बाहर काफी गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है।
बिहार से चौंकाने वाला मामला, गांव के सारे ब्राह्मणों पर दर्ज हो गया केस; जानिये क्या है पूरा विवाद
बता दें कि मामला साल 1995 का है। पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का नाम विनोद बिहारी लाल है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया। मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उसके मकान का इस्तेमाल सांसद का ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले मकान को किराए पर लेते वक्त इस बात को छिपाया गया था।