हिंदी
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के लिए लिया शपथ (Source: google)
New Delhi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके साथ जदयू (JDU) के वरिष्ठ नेता संजय झा और विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार हाल ही में बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।
राज्यसभा की सदस्यता लेने के बाद अब नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़ना लगभग तय माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 14 अप्रैल को 'खरमास' समाप्त होने के बाद वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं। नीतीश कुमार ने पहले ही बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जो इस बड़े राजनीतिक बदलाव का पहला संकेत था।
Iran Isreal US War: होर्मुज से लेकर लेबनान तक तनाव चरम पर… सीजफायर के बीच भी युद्ध जैसे हालात!
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले के बाद अब बिहार में एनडीए गठबंधन के भीतर नए मुख्यमंत्री को लेकर गहन मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गठबंधन के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की रूपरेखा पहले ही तैयार की जा चुकी है। इस रेस में वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है और संभावना जताई जा रही है कि पहली बार बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकती है।
Deoghar: सदर अस्पताल को मिली आधुनिक एक्स-रे मशीन, जानें किस बैंक ने की मदद
इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को नई सरकार के गठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।
संसद के उच्च सदन का हिस्सा बनने के बाद अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी या गठबंधन की राजनीति को प्रभावित करेंगे। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत दिए हैं, लेकिन वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे और बिहार की राजनीति में एक 'मार्गदर्शक' के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे। माना जा रहा है कि वे 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में भी हिस्सा लेंगे, जो राज्यसभा सांसद के तौर पर उनकी पहली सक्रिय भागीदारी होगी।
Location : New Delhi
Published : 10 April 2026, 12:31 PM IST