
सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार
Patna: बिहार की राजनीति में शनिवार सुबह अहम मुलाकात ने हलचल बढ़ा दी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक 5 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मौजूदा सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान माहौल सहज रहा और बॉडी लैंग्वैज से यह संकेत मिला कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें आपसी हालचाल जाना गया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की यह पहली मुलाकात थी। हालांकि दो नेता मिलें और राजनीति की बात न हो, ये कैसे संभव है। हालांकि बिहार सरकार के सूचना विभाग ने सिर्फ औपचारिक मुलाकात होने की जानकारी दी है। इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। हालांकि दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ मौजूद नहीं थे।
बिहार की सम्राट सरकार में विभागों का बंटवारा, सीएम संभालेंगे 29 विभाग; जानिये किसको क्या मिला
दो वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात को महज औपचारिक बताना आसान नहीं माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस मुलाकात के पीछे सियासी संकेत भी हो सकते हैं, भले ही आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य बातचीत कहा जा रहा हो।
इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे जनता दरबार में पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और फूल, बुके व गमछा भेंट कर स्वागत किया। एक व्यक्ति ने उन्हें भगवान की तस्वीर भी भेंट की, जिसे सीएम ने स्वीकार किया।
बिहार में सत्ता बदली, सोशल मीडिया पर भी दिखा असर… नीतीश कुमार का नया बायो चर्चा में
जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं, जिससे यह संकेत गया कि नई सरकार जनता से सीधे संवाद बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
Location : Patna
Published : 18 April 2026, 2:44 PM IST