
नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
Bihar : भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं और वर्तमान में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार उन्होंने लगातार पांचवीं बार बांकीपुर से जीत दर्ज की है।
नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
नितिन नवीन बने भाजपा के नए अध्यक्ष @NitinNabin #BJP @BJP4India #BJPPresident pic.twitter.com/PNNH6NviYD
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 14, 2025
45 वर्षीय नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। वह वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर सिन्हा के पुत्र हैं और संगठन तथा सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Location : Patna
Published : 14 December 2025, 5:23 PM IST
Topics : Bihar News BJP news Nitin Nabin Patna News