मुजफ्फरपुर में समलैंगिक प्यार का अजीब जूनून: सहेली से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, ड्रामा देख पुलिस के छूटे पसीने

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में समलैंगिक प्रेम का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सहेली से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई। पुलिस और ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बावजूद घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी रहा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 2:02 PM IST

Muzaffarpur: सिनेमाई पर्दे पर फिल्म 'शोले' का वह मशहूर सीन तो हर किसी को याद होगा, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र यानी 'वीरू' अपनी प्रेमिका 'बसंती' से शादी करने की जिद में शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। ठीक वैसा ही, बल्कि उससे भी कहीं अधिक नाटकीय और असली हाई-वोल्टेज ड्रामा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देखने को मिला। साहेबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेलिया छपरा गांव में गुरुवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

हालांकि, इस बार कहानी में ट्विस्ट यह था कि टावर पर कोई लड़का नहीं, बल्कि एक सिरफिरी युवती चढ़ी हुई थी। वह समाज, मर्यादा और अपने परिवार की परवाह किए बगैर अपनी ही सहेली, जिसे वह अपनी प्रेमिका बताती है, से शादी रचाने की जिद पर अड़ गई थी।

समलैंगिक प्रेम के खुलासे से गांव में सनसनी

इस समलैंगिक प्रेम प्रसंग का मामला जैसे ही तेलिया छपरा गांव और आसपास के इलाकों में उजागर हुआ, पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब युवती के परिजनों और ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी कि वह अपनी सहेली के साथ जीवन बिताना चाहती है, तो सभी ने इस लीक से हटकर होने वाले रिश्ते को स्वीकार करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।

सरकारी बाबू और लेडी सिंघम का खूनी इश्क: मुजफ्फरपुर में पत्नी की मौत के बाद खुला राज, पेन ड्राइव में कैद है बेवफाई की पूरी कहानी!

समाज और परिवार की इस बंदिश को देखते ही युवती के सिर पर प्यार और बगावत का भूत सवार हो गया। वह गुस्से और तैश में आकर गांव के पास स्थित एक गगनचुंबी मोबाइल टावर की ओर दौड़ी और देखते ही देखते उसके सबसे ऊपरी हिस्से पर जा पहुंची। उसे इतनी खतरनाक ऊंचाई पर खड़ा देखकर नीचे मौजूद ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते हजारों तमाशबीनों का हुजूम वहां इकट्ठा हो गया।

नीचे पसीने बहाती रही साहेबगंज पुलिस

युवती मोबाइल टावर के सबसे ऊंचे छोर पर खड़े होकर नीचे खड़े लोगों पर लगातार चिल्ला रही थी। उसकी बस एक ही मांग थी कि वह अपनी मर्जी की लड़की (सहेली) से ही निकाह या विवाह करेगी। उसने साफ शब्दों में धमकी दी कि अगर उसकी यह मांग पूरी नहीं हुई या किसी ने उसे जबरन उतारने की कोशिश की, तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगी।

इस खौफनाक आत्मघाती धमकी को सुनकर नीचे खड़े लोग किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठे। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना साहेबगंज थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस बल आनन-फानन में दलबल के साथ मौके पर पहुंचा।

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रबंधन पर भी गहराया शक

घंटों की मशक्कत के बाद भी हंगामा जारी

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गणमान्य लोगों ने लाउडस्पीकर का इंतजाम किया और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मी उसे नीचे आने के लिए लगातार मिन्नतें करते रहे, कानून और सुरक्षा के कसम-वादे देते रहे, लेकिन युवती अपनी जिद पर पूरी तरह अड़ी रही और टस से मस नहीं हुई।

टावर के नीचे उसकी सहेली भी मौजूद थी, जो उसे नीचे आने के लिए पुकारती रही। घंटों की भारी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद भी खबर लिखे जाने तक युवती को सुरक्षित नीचे नहीं उतारा जा सका था। इस 'अतरंगी' और अजीबोगरीब प्रेम कहानी तथा टावर ड्रामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसकी चर्चा अब पूरे जिले में आग की तरह फैल चुकी है।

Location :  Muzaffarpur

Published :  9 July 2026, 2:02 PM IST