हिंदी
मुजफ्फरपुर जिले में डुप्लीकेट TATA Salt की अवैध बिक्री और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र से पहुंची Tata Consumer Products Limited की अधिकृत एजेंसी और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली नमक जब्त किया गया है।
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में डुप्लीकेट TATA Salt की अवैध बिक्री और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र से पहुंची Tata Consumer Products Limited की अधिकृत एजेंसी और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली नमक जब्त किया गया है। इस मामले में 10 दुकानदारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
Tata Consumer Products Limited की अधिकृत एजेंसी अनुसंधान इन्वेस्टिगेशन एंड सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार दास गुप्ता के नेतृत्व में पहले मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और जिला बल के सहयोग से शनिवार दोपहर से देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के दौरान शहर की कुल 10 दुकानों में जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट टाटा नमक बरामद किया गया। बरामद नमक को मजिस्ट्रेट के समक्ष जब्ती सूची बनाकर विधिवत जब्त किया गया। सभी संबंधित दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घर बैठे IGNOU में एडमिशन का आसान तरीका, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस तक सारी जानकारी
जिन दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें अरुण किराना स्टोर्स (अरुण कुमार दास), मां यशोदा किराना स्टोर्स (कविंदर कुमार), शाहू किराना स्टोर्स, इमरान किराना स्टोर्स (मो. इमरान), नवीन शाह किराना शॉप (नवीन कुमार शाह), साहिल किराना शॉप (मो. मैनुद्दीन), भारत कैंटीन (मो. अशरफ अली), रामजी शाह किराना शॉप (रामजी कुमार शाह), चौधरी किराना ट्रेडर्स (जगन्नाथ चौधरी)
और बबलू एंटरप्राइजेज (बबलू कुमार) शामिल हैं।
दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63/64/65 और ट्रेडमार्क एक्ट 1999 की धारा 103/104 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं गैर-जमानती और गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं।
मुजफ्फरपुर में डुप्लीकेट TATA Salt की कालाबाजारी का भंडाफोड़। पुलिस और Tata Consumer Products की अधिकृत एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली नमक जब्त।
10 दुकानदारों पर FIR, दो पिकअप नकली नमक बरामद।#Muzaffarpur #FakeTataSalt #DuplicateProducts #BiharNews… pic.twitter.com/uSqGI6z3Mu— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 1, 2026
एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधि नवीन झा द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि दुकानदार नकली और काउंटरफिट “TATA Salt” को असली बताकर बेच रहे थे। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था, साथ ही सरकार को राजस्व का नुकसान और कंपनी की ब्रांड साख को भी नुकसान पहुंच रहा था।
सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार दास गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान जगन्नाथ चौधरी के गोदाम से दो पिकअप वाहनों में लदा डुप्लीकेट नमक बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरे बाजार में नकली नमक की सप्लाई इसी गोदाम से की जा रही थी।
छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और एएसआई मुन्ना यादव ने कहा कि फर्जी खाद्य पदार्थों की बिक्री लोगों के जीवन से खिलवाड़ है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर में लापरवाही चरम पर, अधूरी पुलिया बनी मौत का रास्ता, फिर भी प्रशासन बेखबर
छापेमारी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।