
प्रसाद हॉस्पिटल ICU में भीषण आग (Img : Google)
Muzaffarpur : जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। ब्रह्मपुरा के पास स्थित चर्चित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले ICU वार्ड में लगी। जहां गंभीर मरीज भर्ती थे। देखते ही देखते आग और धुआं पूरे वार्ड में फैल गया। जिससे मरीजों और स्टाफ को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे में 20 से ज्यादा मरीज झुलस गए हैं। जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में देर रात भीषण हादसा, दो युवकों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार हादसा बेहद गंभीर है और अंदर हालात को देखते हुए 10 से अधिक मौतों की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने और मरीजों को निकालने में जुटी हुई है।
हादसे के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया है। परिजन अपने मरीजों की तलाश में रोते-बिलखते नजर आए, वहीं प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।
Location : Muzaffarpur
Published : 4 June 2026, 7:24 AM IST